Categories: बलिया

बलिया के 42 केंद्रों पर आज टीईटी की परीक्षा, प्रशासन अलर्ट

बलिया जिले में 28 नंवबर यानी आज यूपी टीईटी की परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। जिले के 42 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा नकलविहीन और सुरक्षित ढंग से हो सके इसके लिए तमाम तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर ब्रिजेश मिश्रा के मुताबिक 42 केंद्रों पर आयोजित होने वाली टीईटी की परीक्षा में प्राइमरी संवर्ग में लगभग 25584 और जूनियर संवर्ग में 16075 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा में नकल न हो, इसके लिए जिले को चार जोन व 21 सेक्टरों में बांटा गया है। 20 परीक्षार्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक की तैनाती होगी जो परीक्षार्थियों पर नजर बनाए रखेंगे।

मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटजिक मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक भी तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास के साइबर कैफे, फोटो स्टेट आदि की दुकानों को भी बंद रखा जाएगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक रहेगी।

परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षार्थियों पर भी सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी और परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू अफसर अपनी नजर रखेंगे ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो सके।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago