बलिया में भासपा को झटका, पुनीत कांग्रेस में शामिल, छत्तीसगढ़ के CM ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

बलिया। सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत पाठक ने शुक्रवार की शाम लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस में शामिल हो गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।

पुनीत पाठक ने बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। जिसके बाद उन्होंने साफ कर दिया था कि कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।

बलिया खबर के साथ बातचीत में पुनीत पाठक ने  बताया था कि “हम आने वाले 26 नवंबर को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। लखनऊ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में हम कांग्रेस में शामिल होंगे।”

पुनीत पाठक पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक के पौत्र हैं। कांग्रेस में शामिल होने से सुभासपा को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में करारा झटका लगा है। पुनीत पाठक के साथ रेवती के ब्लॉक प्रमुख वीर बहादुर राजभर ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

पुनीत ने कहा कि बाबा (स्व. बच्चा पाठक) के आदर्शों पर चलकर कांग्रेस को पूरी ताकत के साथ मजबूत करने का कार्य करेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा का चुनाव मुहाने पर आ चुका है। कांग्रेस युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में लगी है। पुनीत पाठक उसी कोशिश के परिणाम हैं। बलिया में सात विधानसभा सीटें हैं।

फिलहाल एक भी सीट पर कांग्रेस का विधायक नहीं है। जिले में पार्टी का संगठन खड़ा करने की जुगत चल रही है। देखना होगा कि पुनीत पाठक को बलिया में किस भूमिका में कांग्रेस सामने लाती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago