फेफना में 5 दिसंबर को सामूहिक विवाह समारोह, मंत्री ने ASP संग लिया तैयारियों का जायज़ा

बलियाः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 7 दिसंबर को विवाद होने वाले थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री की मंत्रियों और सांसद के साथ हुई बैठक में तय हुआ है कि विवाह 5 दिसंबर को होंगे। यह जानकारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए दी।

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि 24 घंटे के बाद आयोजन स्थल को टेंट वाले को हस्तान्तरित कर दिया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रामायण सर्किट टीम द्वारा किया जाएगा। जितनी शादियां होगी उतने मंडप, नाई और पंडित रहेंगे। कहा सभी शादियों को उनके इच्छुक धार्मिक रीति रिवाज से होगा। शादी कार्यक्रम संपन्न होते ही सभी वर-वधु के उपर गुलाब और गेंदा फूलो से वर्षा कराई जाएगी। कहा फेफना विधानसभा क्षेत्र के सभी बड़े बाजारों में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

शादी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी लाइव आशीर्वाद देंगे। पहले से निर्धारित कलाकारों से वार्ता हो गई है। सभी सात की जगह पांच दिसंबर को आएंगे। एकाध कलाकारों से संपर्क नहीं हो पाया है। मंत्री ने कहा कि चार पहिया वाहन से जो कार्य नहीं हो सकता वह दो पहिया वाहन से हो सकती है। कहा मैं दो दिन से स्वयं कार्य कर रहा हूं। कहा शाम को मांगलिक अवसर है इसलिए रोज सुबह सात बजे से जनजागरण अभियान की तरह जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यक्रम के बाबत लोगों को बताया जाएगा कि सात की जगह पांच दिसंबर को शादी है। सभी बेटियों को विवाह के बाद कलेवा (मिठाई का एक पैकैट) दिया जाएगा। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

वहीं आयोजन को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया विजय त्रिपाठी ने फेफना अंतर्गत विवाह स्थल का निरीक्षण किया गया जिसमें सुरक्षा व्यवस्था व शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उक्त कार्यक्रम में लगभग एक से डेढ़ लाख लोगो के सम्मिलित होने की संभावना है। इसके लिए एएसपी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago