बलिया में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों के आंतक का ताजा मामला सामने आया है बेल्थरारोड स्थित उभांव थाना क्षेत्र से, जहां बदमाशों ने सरेआम एक बाइक सवार दवा विक्रेता पर गोली चला दी। इससे दवा विक्रेता अंसतुलित होकर बाइक समेत गड्ढे में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से बदमाश फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक, बड़ागांव निवासी राहुल कुमार गोंड की बेल्थरारोड नगर में दवा की दुकान है। बुधवार को एक रास्ते पर गोमती के आवंटन को लेकर उसने नगर पंचायत का विरोध किया था। घायल का कहना है कि इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। घायल ने घटना के पीछे एक दवा व्यवसायी और पूर्व चेयरमैन को दोषी करार दिया है। घटना को लेकर नगर में तनाव की स्थिति है। घटना को लेकर पुलिस पर भी उंगली उठाई जा रही है।
बता दें कि घटना पिपरौली नहर के पास की है, जहां राहुल रात 9 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा ता। तभी पीछे से बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गोली चलते ही उसका बाइक असंतुलित हो गया तथा वह नीचे गड्ढे में गिर गया। व्यवसायी का कहना था कि गिरने के बाद वह वहां से भागा तो उस पर फिर से फायर किया गया। परन्तु वह बाल बाल बच गया। इधर घायल व्यवसायी का शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। व्यवसायी का कहना था कि बदमाश उसकी हत्या करने के लिए आए हुए थे।फिलहाल घटना को लेकर नगर में तनाव की स्थिति है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…