बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां देर रात एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवाल 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक हादसा कृषि मंडी के समीप मंगलवार देर रात हुआ। यहां मऊ के रामपुर थाना क्षेत्र के गोठा बारी गांव निवासी 20 वर्षीय पवन, 25 वर्षीय कृष्णा और 19 वर्षीय उभांव थाना क्षेत्र के अवायां निवासी अर्जुन रात में एक बाइक पर सवार होकर मऊ की तरफ जा रहे थे। रात साढ़े 12 बजे के करीब जब वह मधुबन मार्ग स्थित कृषि मंडी से गुजर रहे थे। तभी सामने से आ रही एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी जोरदार था कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद पवन व अर्जुन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार पवन की भी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। इधर घटना के बाद से टैंकर चालक फरार है।
सीयर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रात में हुई दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि मृतक के परिवार को सूचना के बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…