Categories: बलिया

बलिया में बदमाशों का आंतक, दवा विक्रेता पर की फायरिंग

बलिया में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों के आंतक का ताजा मामला सामने आया है बेल्थरारोड स्थित उभांव थाना क्षेत्र से, जहां बदमाशों ने सरेआम एक बाइक सवार दवा विक्रेता पर गोली चला दी। इससे दवा विक्रेता अंसतुलित होकर बाइक समेत गड्ढे में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से बदमाश फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, बड़ागांव निवासी राहुल कुमार गोंड की बेल्थरारोड नगर में दवा की दुकान है। बुधवार को एक रास्ते पर गोमती के आवंटन को लेकर उसने नगर पंचायत का विरोध किया था। घायल का कहना है कि इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। घायल ने घटना के पीछे एक दवा व्यवसायी और पूर्व चेयरमैन को दोषी करार दिया है। घटना को लेकर नगर में तनाव की स्थिति है। घटना को लेकर पुलिस पर भी उंगली उठाई जा रही है।

बता दें कि घटना पिपरौली नहर के पास की है, जहां राहुल रात 9 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा ता। तभी पीछे से बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गोली चलते ही उसका बाइक असंतुलित हो गया तथा वह नीचे गड्ढे में गिर गया। व्यवसायी का कहना था कि गिरने के बाद वह वहां से भागा तो उस पर फिर से फायर किया गया। परन्तु वह बाल बाल बच गया। इधर घायल व्यवसायी का शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। व्यवसायी का कहना था कि बदमाश उसकी हत्या करने के लिए आए हुए थे।फिलहाल घटना को लेकर नगर में तनाव की स्थिति है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago