योगी सरकार का बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों का तबादला, जानें कौन अधिकारी कहाँ गया

होली  के त्यौहार से पहले  योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामचार एजेंसी ANI के खबर के मुताबिक  सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

योगी सरकार ने जिन पुलिस अधिकारियों का फेरबदल किया है, उनमें वरिष्ठ अधिकारी नवनीत सिकेरा

सहित 10 अधिकारी शामिल हैं। राजधानी लखनऊ में महिला सम्मान प्रकोष्ठ (1090) के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात नवनीत सिकेरा का ट्रांसफर पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में कर दिया गया है, जहां वह भवन एवं कल्याण में पुलिस महानिरीक्षक का कार्यभार संभालेंगे

इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक की पोस्ट पर काबिज वरिष्ठ अधिकारी बृजराज का ट्रांसफर अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन में कर दिया गया। वहीं 1990 बैच की अधिकारी अंजू गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध शाखा अपराध अनुसंधान विभाग से हटाकर महिला सम्मान प्रकोष्ठ की अपर पुलिस महानिदेशक के तौर पर नियुक्ति कर दी गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago