Categories: Uncategorized

युपी: बीजेपी नेता ने एडीएम को खुलेआम धमकाया, विडियो वायरल

यूपी के  एक बीजेपी नेता की एडीएम को धमकी का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  विडियो में मेरठ के बीजेपी नेता कमल दत्त शर्मा एडीएम  को  भीड़ में चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा , ‘अगर आप चाहते हैं कि कल को यह शहर (मेरठ) शांत रहे तो लड़के को गोली मारने वाले मुसलमानों को रात तक पकड़वा देना। ऐसा नहीं करने पर कल की कोई गारंटी नहीं है। मैं आपको सही बता रहा हूं।’ यह कोई पहला मामला नहीं है जब कमल दत्त शर्मा ने पुलिस-प्रशासन को खुलेआम धमकी दी है। इससे पहले एसपी (सिटी) को भी उनके कार्यालय में दर्जनों लोगों के साथ जाकर उन्हें धमकाया था। भाजपा नेता हिंदू समुदाय के खिलाफ केस दर्ज करने से बेहद नाराज थे। उन्होंने एसपी से कहा था कि कार्रवाई न करने पर वह उनके दफ्तर के बाहर लोगों की लाइन लगा देंगे। कमल दत्त शर्मा ने कहा था, ‘तुमने हिंदुओं के खिलाफ केस कैसे दर्ज किया? यही लोग पिटे और आपने इन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ये लोग यहां पर अल्पसंख्यक हैं। ये दांतों के बीच जीभ की तरह रहते हैं। डीएम और एसपी तय करेंगे कि थाने में किसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। गलत और सही कुछ नहीं होगा।’

यू

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago