बलिया- किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – ‘मैं पढ कर कुछ करना चाहती थी, किंतु’

बलिया डेस्क : बलिया के कोठियां गांव में कक्षा 9 वीं की छात्रा रही किशोरी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भर कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। तीन पन्‍नों के सुसाइड नोट में किशोरी ने अपनी जान देने की पूरी कहानी लिखते हुए अपने परिजनों पर ही जान देने के लिए उकसाने का इल्‍जाम लगाया है। जिसमें मृतका ने घटना को लेकर अपने मामा मामी की तरफ इशारा किया है। इससे कयास लगाए जा रहें हैं कि मामला प्रेम प्रसंग का है।

तीन पन्नो के नोट में उसने लिखा “मां एंड पापा सॉरी-सॉरी-सॉरी… ‘मेरी बात मान गए होते तो मैं भी इस दुनिया में रहती’।  सुसाइड नोट में किशोरी ने घटना के लिए पापा मम्मी को निर्दोष बताया है। उसने मार्मिक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा है कि -मैं पढ कर कुछ करना चाहती थी, किंतु ऐसा नही कर सकी।

बता दें की पंद्रह वर्षीय किशोरी का ननिहाल मलपहरसेनपुर क्षेत्र में है। ननिहाल में हो रहे एक शादी कार्यक्रम में भाग लेने वह गई थी। वहां से वह मंगलवार को ही वापस अपने गांव पहुंची थी। बुधवार की रात उसने किसी समय कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर उसे उपचार हेतु मऊ ले जाया जा रहा था किंतु रास्ते में ही उसने दम तोड दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago