बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की लाश मिलने से हड़कंप !

बलिया डेस्क : बैरिया के दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार की सुबह एक घर से मां-बेटी का शव तब पाया गया, जब एक रिश्तेदार घर आया। घर में घुसते ही उसे दूर्गन्ध महसूस हुआ। कमरे में घुसा तो दो शव देखकर उसके होश उड़ गये।

उसने तत्काल 112 नम्बर पर फोन किया। तत्काल दोकटी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो शवों को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी मीरा देवी (55) पत्नी बच्चा सिंह तथा विवाहिता बेटी गुड़िया सिंह (38) गुजरात से लगभग 20 दिन पहले आई थी।

दोनों के कमरे में पड़े शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि एक सप्ताह पूर्व दोनों ने आत्महत्या किया है। कमरे के दरवाजे पर दो कीटनाशक की खाली शीशी पड़ी हुई थी। दोनों के शव में कीड़े लगे थे और दुर्गन्ध आ रहा था। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फोरेन्सिक टीम ने निरीक्षण किया। वही, क्षेत्राधिकारी बैरिया आरके त्रिपाठी, थानाध्याक्ष अमित कुमार सिंह, उपनिरिक्षक महेश कुमार आदि मौजूद रहे।

एएसपी बोले – पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
घटना की सूचना पर पहुंचे एएसपी संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टतया कीटनाशक की शीशी मिलने से मामला आत्महत्या का लग रहा है। आस-पास के लोगों के अनुसार दोनों मृतका की किसी से दुश्मनी •ाी नही थी। फिलहाल फोरेन्सिक टीम ने •ाी साक्ष्य लिया है। जब तक पोस्टर्माटम रिपोर्ट नही आ जाता, तब तक मौत का स्पष्ट कारण नही पता चल पायेगा।

दरवाजा बंद करने आया तो कमरे में शव मिला
दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा निवासी संजीत सिंह को किसी ने सूचना दिया था कि तुम्हारे नानी के घर का दरवाजा खुला है। वह ताला लेकर दरवाजा बन्द करने आया तो कमरे में शव मिला। उसने बताया कि मीरा सिंह एवं उनके पुत्र कोलकाता रहते है। नानी मीरा सिंह और मौसी गुड़िया सिंह अ•ाी 20 दिन पहले गुजरात से आई थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago