बलिया जिले के सैदपुरा गांव में 12 वर्षीय किशोरी की मोबाइल फोन चार्ज करते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, खेजुरी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में मानसी (12) शनिवार शाम अपने घर पर मोबाइल चार्ज करते समय बिजली के तार के संपर्क में आ गयी थी और करंट लगने से झुलस गई थी।
घटना के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी वीपी पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…