बलिया- स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए तैनात रहेंगे टीमें, 8-8 घंटे की शिफ्ट में अधिकारी रखेंगे नजर

बलिया में कल मतदान होना है। ऐसे में तमाम प्रशासनिक अमला निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान करवाने की तैयारियों में जुटा है। मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों व गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा के मद्देनजर 24 घंटे निगरानी की जाएगी। इसके लिए अधिकारी चौबीसों घंटे स्ट्रांग रुम पर तैनात रहेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने इसके लिए 4 से 10 मार्च तक आठ-आठ घण्टे की तीन शिफ्ट में अधिकारियों की तैनाती की है।

इन अवधि में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाढ़ खण्ड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र व निर्माण खण्ड के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक उप्र राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबन्धक संतराज व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्रेनेज मण्डल के अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संजय श्रीवास्तव को लगाया गया है।

वहीं इसके अलावा मतदान दिन के अगले दिन प्रारूप् 17ए (मतदान दिवस के दिन पीठासीन के द्वारा दी गयी मतदान से जुड़ी सूचना सम्बन्धी) की स्क्रुटनी होगी। इस पूरे कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त रिटर्निंग आसिसर को निर्देशित किया है कि समस्त उम्मीदवारों को मतदान दिवस के अगले दिन सुबह 11 बजे मण्डी समिति में उपस्थित रहने की सूचना जारी कर दें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago