Categories: बलिया

आजमगढ़ की घटना को लेकर बलिया के जमुना राम स्कूल में शिक्षकों ने जताया विरोध

आजमगढ़ के चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा ने तीसरे मंजिल से छलांंग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। छात्रों के परिजनों ने प्रिंसिपल और क्लास टीचर पर बच्ची को मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

इसी को लेकर उत्तर प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बलिया इकाई के तत्वाधान में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल आजमगढ़ की दुखद घटना का संज्ञान लेते हुए आज जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव के शिक्षण और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा संगठन की एकता प्रदर्शित करने हेतु, विद्यालय में पठन-पाठन बंद कर तथा काली पट्टी बांधकर उक्त घटना, जिसमें बिना जांच अध्यापक एवं प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की गई है, उसका विरोध दर्ज कराया गया।

इसके साथ ही दिवंगत छात्रा के असमय काल कवलित होने पर आत्मा की शांति हेतु उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर और मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री तुषार नंद एवं प्रधानाचार्य एब्री केवी जी तथा समस्त शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों ने उक्त दुखद घटना पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago