Categories: बलिया

बलिया में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

बलिया के नरही थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव के युवक ने 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मामला सामने आने से बाद से गांव में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटना सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है। पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी उसकी 6 वर्षीय बेटी को उठा कर अपने पास के ट्यूबवेल पर ले गया था। जहां से बच्ची को गंभीर हालत में लाया गया है। बच्ची के शरीर से खून निकल रहा था। पीड़िता की मां ने कहा कि मेरी बच्ची को न्याय मिले। पुलिस जांच में जुट गयी है।

पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश हुई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा साथ ही इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

5 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

6 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago