बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ “शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव एवं हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय, चितबड़ागांव के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के प्रांगण में आज शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर “शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गणेश वंदना गीत छात्र मंजीत पाण्डेय एवं नृत्य छात्रा प्रिती गुप्ता द्वारा प्रस्तुत कर प्रारम्भ हुआ। इसके उपरांत सरस्वती वंदना प्रज्ञा, प्रिया, स्वाति,सरिता के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इसके उपरांत अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री हीरानंद सिंह पूर्व प्रवक्ता मर्चेंट इंटर कॉलेज एवं श्री विजय नारायण यादव सेवानिवृत्ति श्री शिव प्रसाद गुप्त इंटर कॉलेज टीका देवरी, नगपुरा को महाविद्यालय के प्रबंधक श्री धर्मात्मानंद जी एवं प्रबंध निदेशक श्री तुषार नन्द जी द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र एवं पुस्तक से सम्मानित किया गया।

अगले क्रम में विधि पंचम सेमेस्टर के छात्र आर्यन राय द्वारा शिक्षक के सम्मान में ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय के छात्र ओंकार प्रसाद, अमरजीत, सर्वेश कुमार, बृजेश कुमार तथा छात्रा खुशबू, अन्य निधि, अल्पना प्रज्ञा, अनुराधा, शिवानी शुक्ला, अनामिका, वैष्णवी, प्रभावती, उषा इत्यादि ने अपने-अपने भाषण, गीत तथा नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किया गया। शिक्षक गण की तरफ से डॉ शौकत खान,डॉ उदय नारायण, डॉ विनोद यादव इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में जमुना राम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अंगद गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री अभय श्रीवास्तव के साथ ही साथ डाॅ तेज प्रकाश पांडे, डॉ राकेश पांडेय, अविनाश पांडे, नीरज यादव, प्रीति मिश्रा, डॉ विपिन गुप्ता के साथ ही साथ महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। सम्मानित शिक्षक द्वारा महाविद्यालय के प्रबंधक जी को क्षेत्र के मालवीय के रूप में सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ब्रजेश गुप्ता एवं श्रीमती आरती पाण्डेय द्वारा किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

6 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

1 week ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago