बलिया की रहने वाली आयुषी दुबे ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल जज परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने पहले प्रयास में परीक्षा पास करते हुए 66वीं रैंक हासिल की है।
आयुषी की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। आयुषी के पिता राजकीय इंटर कॉलेज जनपद-हरीद्वार के रूडकी में प्रधानाचार्य है। आयुषी मूल रूप से जनपद-बलिया के निरूपुर ग्राम पंचायत की निवासी है और बचपन से ही बहुत मेद्दावी छात्रा रही है। इनकी बड़ी बहन डॉ अस्तिता दुबे जर्मनी में फेलोशिप पर रिसर्च कर रही है और माता श्रीमती बीना दुबे गृहणी है।
आयुषी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की 2022 LLB बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। इनकी सफलता से इनके ग्राम पंचायत व ननिहाल ग्राम पोस्ट दलन छपरा विकाश खण्ड मुरली छपरा में बहुत में हर्ष व्यापत है। आयुषी की सफलता पर नाना शम्भू नाथ पाण्डे, उप ब्लाक प्रमुख मुरली छपरा सुशील पाण्डे, मामा संजय पाण्डे, अजय पाण्डे, अजीत पाण्डे, इनके बड़े पिता लल्लन दुबे, मुन्ना दुबे सहित क्षेत्र के तमाम गडमान्य लोगों ने हर्ष व्यापत करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…