बलिया में कोचिंग चलाने वाले टीचर ने पैसों की तंगी की वजह से की खुदकु’शी!

कोरोनाकाल में बढ़ती बेरोज़गारी के बुरे नतीजे अब सामने आने लगे हैं. बलिया से एक बड़ी खबर आ रही है कि आर्थिक तंगी की वजह से एक शख्स ने खुदकुशी कर ली है. इस शख्स का नाम कमलेश है. बताया जा रहा है कि कमलेश लड़कों को कोचिंग पढ़ाता था और इसके साथ साथ खेती किसानी भी करता था.

यह मामला नरही थाना क्षेत्र के सोबंथा गांव का है. दरअसल बीते कुछ महीने से हुए लॉकडाउन की वजह से कोचिंग बंद चल रही थी. ऐसे में उसकी आमदनी का एक मुख्य स्रोत बंद हो गया था. ऊपर से परिवार चलाने का दबाव अलग था. कमाई के दूसरे रास्ते भी बंद ही चल रहे थे.

ऐसे में घर में पैसों की तंगी होने लगी, जिसे कमलेश झेल नहीं पाए और इस तरह का कदम उठा लिया. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान क़र्ज़ मांगकर जैसे तैसे कमलेश घर के खर्च उठा रहे थे. लेकिन अब हालात और मुश्किल हो चले थे. ऐसे में उन्होंने इलाके में मुखराम सिंह पब्लिक स्कूल में फांसी लगाकर खुद कुशी कर ली.

इस घटना के बाद पूरे गाँव में सनसनी फ़ैल गयी. घर के मुखिया की मौ’त की खबर सुनकर परिवार का बुरा हाल है. कमलेश बीवी बच्चों वाले इंसान थे. अब उनके यूँ चले जाने के बाद परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago