बलिया- कभी विकास के मामले में अव्वल रहा रसड़ा अब हुआ फिसड्डी!

बलिया डेस्क : एक समय था जब रसड़ा विकास के मामले में अव्वल था। लेकिन आज सबसे पीछे हैं। धरातल पर विकास कहीं भी दिखाई नहीं देता है। वर्तमान समय में रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह है। सपा व बसपा सरकार में क्षेत्र में विकास तो दिखा, लेकिन मौजूदा सरकार में विकास के पहिए मानों एक दम से रूक से गए।

विधायक उमाशंकर सिंह सत्ता के गलियारों में अपनी एक अलग पकड़ रखते हैं और उसी की बदालैत अपने क्षेत्र में विकास को नया आयाम देते हैं, लेकिन आज की हालत यह हो गई है कि रसड़ा क्षेत्र अपनी सूरत-ए-हाल पर ही आंसू बहा रहा है।

सड़कों का विकास तो दिख रहा है, लेकिन रेलवे अपने हाल पर रोना रो रहा है। वहीं कताई मिल व चीनी मिल बंद पड़ी है। रसड़ा नगर के अलावा गांव के विकास की बात करें तो विधायक जी की रूचि लगती है कि कम हो गई है।

एक नेता ने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा से लड़ते-लड़ते विधायक जी की हालत खराब हो गई थी। भाजपा की लहर में जीत तो हासिल की, लेकिन काफी मेहनत व संघर्षों के बाद।

दूसरे नेता ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने अपने क्षेत्र में बहुत काम कराया था, उसे तो बैठे-बैठे जीत जाना चाहिए था। लेकिन जनता वर्तमान समय में ही सब कुछ देखती है। जिसका नतीजा ये रहा कि विधायक जी द्वारा कराए गए विकास को ही लोग भूल गए।

यही वजह है कि विधायक ने अब विकास में रूचि लेना कम कर दिया है। वैसे  केवल रसड़ा को ही क्यों विकास की नजर में देखा जा रहा है। जिले में कुल सात विधानसभा है, उन विधानसभाओं में क्या तस्वीर बदली, क्या कोई विकास दिखा। चार साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन अभी भी जिले के सभी विधानसभाओं की हालत बहुत बेहतर नहीं है।

रिपोर्ट- तिलक कुमार 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago