Categories: featured

जमुना राम पीजी कॉलेज में प्रतिभाओं का सम्मान, दीक्षांत समारोह में सबसे अधिक गोल्ड मेडल किया हासिल

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के सप्तम दीक्षांत समारोह का आयोजन 07 अक्टूबर 2025 को किया गया, जिसमें श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक गोल्ड मेडल प्राप्त किए।

महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के करकमलों द्वारा विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर एम.एड. की छात्रा कोमल कुमारी ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि टॉप टेन में आशुतोष कुमार, शुभम तिवारी, पूजा सिंह, सुष्मिता कुमारी, कुमारी रेखा शामिल रहीं।

इसी प्रकार बी.एड. वर्ग में नाज़नीन बानो ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं एम.ए. (गृह विज्ञान – आहार एवं पोषण) वर्ग में कुमारी कशक परवीन ने गोल्ड मेडल जीता और पूजा सिंह, सुधा यादव, स्नेहलता सिंह, ज्योति यादव टॉप टेन में रहीं।
गृह विज्ञान (मानव विकास) वर्ग में कुमारी अंशिका यादव को गोल्ड मेडल मिला, जबकि बी.ए. वर्ग से एकता पांडेय, शिवानी गुप्ता, रिया गुप्ता टॉप टेन में शामिल रहीं।

इन सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान में महाविद्यालय प्रबंध समिति द्वारा 13 अक्टूबर 2025 को “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद और प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।

सरस्वती वंदना व स्वागत गीत बी.ए. की छात्रा वैष्णवी मिश्रा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगणों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
संस्थापक प्रबंधक, प्रबंध निदेशक एवं प्राचार्य ने छात्रों को मेडल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की, जबकि संचालन श्री बृजेश गुप्ता एवं श्रीमती आरती पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago