Categories: बलिया

बलिया-10 साल पुराने मामले में पूर्व सांसद भरत सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

बलिया में पूर्व सांसद भरत सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 साल पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति चुनाव प्रचार करने और आचार सहिंता का उल्लंघन करने के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या एक, एमपी एमएलए कोर्ट तपस्या त्रिपाठी की अदालत ने पूर्व सांसद और उनके ड्राइवर राजेश के खिलाफ अदालत में हाजिर नहीं होने पर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

कोर्ट ने 25 जुलाई तक पुलिस अधीक्षक बलिया को तामिला सुनिश्चित कराने को आदेशित किया है। अभियोजन के अनुसार यह घटना 21 जनवरी 2012 की है। पूर्व सांसद शाम साढ़े चार बजे के बाद कई लोगों के साथ वोट मांग रहे थे। कानून व्यवस्था को सही रखने के क्रम में पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज किया था। अब इस मामले में उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago