Categories: बलिया

बलिया में धूमधाम से मनाई गयी मंगल पांडेय की जयंती

बलिया में अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य कार्यक्रम बहुउद्देश्यीय सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ प्रवीण वर्मा ने किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल शामिल हुई। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय की जयंती को उत्सव के रुप में उत्साह के साथ मनाया गया। जनपद बलिया का इतिहास गौरवशाली रहा है और उस इतिहास से हमेशा सीख लेना चाहिए। उसकी महत्ता को समझते हुए अपने भविष्य को बेहतर बनाने की योजना बनानी है। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने का भी आवाह्न किया।

कार्यक्रम में मौजूद भाजाप जिलाध्यक्ष जेपी साहू ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू ने कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि हमारी धरती के ही मंगल पांडेय हैं। उनकी पहली चिंगारी की देन है कि आज हम सब आजाद हैं। एसपी राजकरण नैय्यर, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव, प्रोबेशन अधिकारी मो मुमताज, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट सौरभ पाण्डेय ने भी अमर शहीद के जीवन के बारे में बात करते हुए उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान मंगल पांडे की पैतृक गांव नगवां में विशेष आयोजन हुआ। यहां स्कूल बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। उनके स्मारक पर ध्वजारोहण हुआ। उनकी मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। स्कूली बच्चों ने भी राष्ट्रधुन बजाया और मंगल पांडे पर अपने विचार व्यक्त किए। टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम, एसपी समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके बाद मंगल पांडेय पर आधारित नाटक का मंचन हुआ।

मंगल पांडेय जयंती के अवसर पर कदम चौराहा से रैली निकाली गई। रैली को सीडीओ प्रवीण वर्मा ने मंगल पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें व्यापार मंडल के प्रतिनिधि के अलावा स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स व स्कॉउट गाइड ने प्रतिभाग किया।  बहुउद्देश्यीय सभागार में लोकगीत गायक गोपाल राय ने शानदार देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। गोपाल में अपने कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत से की।

संकल्प संस्था के कलाकारों ने रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में ‘बलिदानी मंगल’ नाटक का शानदार मंचन किया। उनके नाटक ने वहां मौजूद सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। खासकर जब मंगल पांडेय को फांसी हुई तो सभागार में बैठे लोगों की आंखे नम हो गयी। डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरन नैय्यर ने अपने सम्बोधन में इन कलाकारों की सराहना की। कदम चौराहा, रेलवे स्टेशन और वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी पर भी मंगल पांडेय की वीरता पर आधारित नुक्कड़-नाटक का आयोजन हुआ

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago