Categories: बलिया

बलियाः पुलिस मुठभेड़ में पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 8 वारदातों का खुलासा

बलियाः रेवती पुलिस ने पांच ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो अलग अलग जगह चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, चाकू समेत कई हथियार बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने आठ मुकदमों का खुलासा करते हुए आरोपियों का चालान कर दिया गया। वहीं एक आरोपी भागने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि सोमवार रात सिपाहियों के साथ पचरूखा देवी मंदिर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एसआई सूरज सिंह वहां पहुंचे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि छेड़ी पुलिस के पास में कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तभी एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों ने पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। बदमाशों की पहचान मनोज साहनी पुत्र शिव‌भुआल साहनी निवासी रेवती, प्रदीप भारती उर्फ गोलू पुत्र परमहंस राम निवासी पहेसर थाना पकड़ी और दीपक कुमार पासवान पुत्र लालदेव पासवान निवासी कस्बा रेवती वार्ड नंबर 9 के रुप में हुई है। आरोपी चोरी कर जेवर सुनील वर्मा निवासी रेवती और मुकेश वर्मा को बेचते थे। पुलिस ने उन दोनों को भी गिरफ्तार किया।

इस दौरान आरोपियों से पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा हुआ। 12 जून को रेवती थाना क्षेत्र के सियरहियां गांव के मकान में चोरी हुई। इसके अलावा 10 मई को नगरा थाना क्षेत्र, 28 जून को रसड़ा थाना अंतर्गत बेसवान गांव, 6 जून को गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में एक मकान में की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। 7 जुलाई को बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के जानपुर गांव, 24 फरवरी को सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी मोड़ के पास, 3 मार्च को सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव स्थित एक मकान से पैसा व गहने की चोरी, 16 मार्च को सहतवार थाना क्षेत्र के बघांव गांव में एक घर में हुई चोरी का खुलासा रेवती पुलिस ने कर दिया।

इस कार्यवाही में आरोपियों के पास से सात सोने की अंगूठी, दो सोने की चूड़ी, दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमका, एक हार सहित एक लाख अस्सी हजार तीन सौ रुपए बरामद किए हैं। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह, एसएसआई बृजेश सिंह, एसआई सूरज सिंह, मुख्य आरक्षी प्रकाश चंद यादव, कांस्टेबल राम अनन्त यादव, रामनाथ, सौरभ सिंह, संदीप सोनकर, अरविंद कुमार, आशीष ठाकुर, अनिल चौधरी आदि रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago