बलिया- मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, मचा हड़कम्प, अवैध फैक्ट्री का हुआ खुलासा

बलिया
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को नगर के कई मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध तरीके से संचालित पापड़ी फैक्ट्री भी पकड़ी गई। जिसमें करीब दो कुंतल पापड़ी नष्ट कराई गई। इसके अलावा आधा दर्जन दुकानों से टीम ने सैंपल भी लिया। इसको लेकर मिठाई दुुकानदारों में हड़कंप मच गया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाया जा रहा है अभियान के तहत जिला अभिजीत अधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में नगर के करीब आधा दर्जन मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की इस दौरान जगदीशपुर स्थित एक सोनपापड़ी फैक्ट्री में टीम ने छापेमारी की जिसका कोई पंजीकरण नहीं था यहां पर टीम के सदस्यों ने साढ़े छ: कुंटल सोन पापड़ी नष्ट कराया वही आठ सैंपल भरे गए। जिनकी मधेशिया स्वीट से चार सैंपल भरे गए । जिसमे लड्डू, खोवा, पनीर, चॉकलेटी बर्फी, तथा गोकुल स्वीट से टीम के सदस्यों ने छ: नमूने लिए। जिसमें लड्डू, खोवा, पनीर,चॉकलेटी बर्फी, छेना की मिठाई, कालाजाम,ग्रीन चिल्ली सॉस के नमूने लिए गए।

मंगलवार को टीम ने कुल 16 नमूने भरेे खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्रवाई से मिठाई के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा यह करवाई रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए की गई है। जिला अभिहीत अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान रक्षाबंधन तक चलता रहेगा । सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago