बलिया। जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने पड़ोस के गांव के युवक पर शादी का भरोसा दिलाकर यौनशोषण कर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। वहीं मामले को लेकर पीड़िता की मां ने तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि पीड़िता को स्वास्थ्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गॉव की युवती ने पड़ोस के गाव के एक युवक पर आरोप लगायी है कि युवक पहले प्यार में उसे फंसाया और शादी का वादा किया। इस दौरान उसने उसके साथ यौन शोषण करता रहा और जब युवती ने शादी करने का दबाव बनायी तो लड़का मुकर गया । लोक लाज के डर से जब लडकी की शादी परिवार के लोग अन्यत्र तय किये तो लड़के ने वहा भी युवती का आपत्ति जनक चित्र भेज दिया ।
इसके बाद पीड़ित युवती की माँ ने पुलिस अधीक्षिका से मामले की पूरी जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है । जिस पर त्वारित कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार कर छानबीन में जुट गयी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…