Categories: बलिया

आज बलिया के इन पांच निकायों में होगा शपथ ग्रहण, तैयारियां पूरी

बलिया में आज दूसरे चरण में 5 निकायों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 5 निकायों में 1 नगर पालिका और 4 नगर पंचायतें शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को कुछ नगर निकायों में शपथ ग्रहण हुआ था।

आज बलिया नगर पालिका परिसर में शाम चार बजे, नगर पंचायत चितबड़ागांव में कार्यालय परिसर में सुबह दस बजे और रतसड़ में बीका भगत के पोखरा परिसर में दिन में 11 बजे उपजिलाधिकारी सदर प्रशांत नायक नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नगरपालिका परिषद बलिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल व सभी सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में होगा।

भाजपा जिलामंत्री अरुण सिंह बंटू के मुताबिक, कार्यक्रम शाम को तीन बजे से होगा। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि मौजूद रहेंगे। चितबड़ागांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कलाकार अनुपमा यादव, निशा उपाध्याय, यामिनी सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, सनी पांडेय शिरकत करेंगे।

नगर पंचायत बेल्थरारोड के पदाधिकारियों को जीएम इंटर कॉलेज में शाम चार बजे शपथ दिलाई जाएगी। रेवती के निकाय परिसर में 3 से 4 बजे बांसडीह उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा नगर पंचायत बैरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति देवी के अस्वस्थ होने के कारण शनिवार को शपथ नहीं लेगी। ईओ आशुतोष ओझा ने बताया कि स्वस्थ होते ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

12 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago