आज बलिया आएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव, यहां देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

बलिया में 27 मई को यानि आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बलिया में आ रहे हैं। वे ढ़ड़सरा थाना पकड़ी में छात्र नेता स्वर्गीय हेमन्त यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद रसड़ा अन्तर्गत अजीजपुर गांव में समाजवादी पार्टी युवाजन सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अरविन्द गिरी के स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, सपा प्रमुख दोपहर बाद 1 बजकर 40 मिनट पर पकड़ी क्षेत्र के धड़सरा गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वहां से छात्रनेता स्व. हेमंत यादव को श्रद्धांजलि देंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। यहां से 2 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर ढाई बजे रसड़ा क्षेत्र के खड़सरा अजीजपुर गांव पहुंचेंगे। यहां पूर्व सीएम समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के पिता को श्रद्धांजलि देंगे। यहां वे तीन बजे तक रहेंगे। इसके बाद सपा अध्यक्ष दोपहर 3 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

20 मई को बलिया में दौरे पर आना था
बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव को 20 मई को बलिया दौरे पर आना था। लेकिन उनकी ताई के अचानक निधन के कारण उन्हें दौरा रद्द करना पड़ा था।

अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की दादी समंद्रा देवी (84) का निधन 20 मई को हुआ था। उस समय बलिया दौरे पर निकलने को तैयार अखिलेश यादव को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने सूचना मिलते ही सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। इसके बाद अखिलेश ताई के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे थे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago