Categories: बलिया

संविधान दिवस पर उभांव थाने पर हुआ शपथ कार्यक्रम का आयोजन

बिल्थरारोड- 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उभांव थाने में संविधान के 72 साल पूरे होने पर संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर उभांव थाना परिसर में संविधान शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बता दें कि बीते दिन संविधान दिवस को लेकर बलिया जनपद के अलग अलग पुलिस थानों में विभिन्न आयोजन हुए। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में उभांव थाने पर आयोजित कार्यक्रम में इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि रखने की शपथ दिलाई गई।

अविनाश कुमार ने पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि एवं अक्षुग्ण रखने, पंथ निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने एवं बंधुत्व बढ़ाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीयर चौकी प्रभारी अखिलेश नारायण सिंह,सबइंस्पेक्टर राघव राम यादव,अशोक कुमार,राजेश कुमार,मदन लाल के अलावा कास्टेबल भानु,इब्राहिम, रामप्रकाश, कन्हैया यादव, आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago