स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने करपात्री धाम में की माँ दुर्गा की पूजा, कहा- बुराई के रूप में आज भी ज़िंदा है रावण

वाराणसी डेस्क– असत्यज पर सत्यस और बुराई पर अच्छााई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाई जाने वाले विजयदशमी के त्योहार की रौनक पूरे देश में देखने को मिल रहा है. इस दिन ही रावण दहन किया जाता है. दरअसल माना जाता है कि दशमी के दिन ही भग’वान् राम ने दस सिर वाल रावण का वध किया था. इसके अलावा इस दिन ही महिषासुर का माँ दुर्गा ने वध किया था और इस तरह देवताओं को उसके आ’तंक से मुक्त कर दिया था.

नौ शक्तियों की जीत के उत्सव के तौर पर विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है. बहरहाल, इस बीच इस मौके पर वाराणसी के करपात्री धाम में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने माँ दुर्गा की विधि विधान से पूजा की. करपात्री जी माहराज के सिद्धांतों पर चलने वाले स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कामना की कि माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे. उन्होंने कहा कि हर तरह समृद्धि बनी रहे, यही उनकी प्राथना है.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश विकास की पटरी पर आगे बढ़ें, यही उनका कामना है.इस दौरान कुँवारी कन्याओं को भोजन भी कराया गया. आपको बता दें कि कन्याओं को भोजन कराकर अपना व्रत खोला जाता है. इस दौरान युवा चेतना के प्रमुख रोहित कुमार भी मौजूद रहे.रोहित ने कहा कि उनकी यही कामना है कि देश में भाईचारा बना रहे और सभी लोग मिल जुलकर एक दुसरे के त्योहार में शामिल होते रहें.

यही देश की तहजीब और इतिहास है. आपको बता दें कि दशहरा के त्योहार का महत्व आज भी प्रासंगिक है. यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि तमाम बुराई के रूप में आज भी रावण जिंदा है. ऐसे में अगर हमें जीतना है और रावण को हराना है तो सबसे पहले हमें समाज में व्याप्त बुराइयों को ख़त्म करना होगा. सही मायने में ऐसा करके ही रावण पर विजयी हुआ जा सकता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago