बलिया के स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी को पुणे में मिला बड़ा सम्मान

दिल्ली डेस्क– बलिया के रहने वाले देश भर में विख्यात स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी को पुणे में बड़ा सम्मान मिला है. जिससे जिले भर में ख़ुशी का माहोल है. गौरतलब है की पुणे में एम॰आई॰टी॰ वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 5 वाँ विश्व विज्ञान धर्म एवं दर्शन संसद में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी ने बतौर मुख्य वक़्ता सम्बोधित किया। अपनी बात रखते हुए स्वामी ब्रह्मचारी ने कहा की धर्म से विरक्ति होती है, विरक्ति से योग होता है,योग से ज्ञान होता है और ज्ञान से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की धर्म हमें न्याय और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाता है हम जब तक धर्म के साए में रहेंगे तब तक कभी भी ग़लत काम नहीं कर सकते हैं। रामायण और महाभारत दोनो ग्रंथ हमें धर्म की प्रेरणा देते हैं। 5,000 से ज़्यादा देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत सर्व धर्म संभाव के भाव को मानने वाला देश है बीमारी संस्कृति हमें पशु-पक्षियों से भी सौहार्द के साथ रहने की शिक्षा देती है परंतु कुछ वर्षों से कुछ लोग देश के सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं जो ग़लत है।

स्वामी अभिषेक ने कहा की जो व्यक्ति जिस धर्म का पालन करता है उसे अच्छे से करना चाहिए। स्वामी अभिषेक ने कहा की भारत के अंदर हिंदू,मुस्लिम,सिख,ईसाई,बौद्ध,जैन और पारसी धर्म के अनुयायी रहते हैं पूजा करते हैं आज तक दिक्कत नहीं आइ परंतु पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से गाय और धर्म के नाम पर निरिह लोगों की हत्या हो रही है वो निंदनीय है। इतने बड़े मंच पर पहुचने के बाद भी स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने भोजपुरी में अपनी बात कहना नहीं भूले उन्होने भोजपुरी में सुंदर सुभूमि भैया भारत के देशवा गीत गाकर बताया की वो पूर्वांचल से आए हैं। वहीँ विश्वविद्यालय के ओर से डा. विश्वनाथ कराड ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी को सम्मानित किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 days ago

3 days ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

5 days ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 weeks ago

BHU छात्र नेता योगेश योगी के प्रयास से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी!

बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में अटल जयंती व क्रिसमस उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

1 month ago