ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के लकी ड्रा की विजेता बनी सुषमा, बाइक के साथ मोबाइल भी जीता

बलिया।  उत्तर भारत की अग्रणी ज्वेलरी चेन ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स द्वारा आयोजित अक्षय तृतीया की सेल के दौरान मिले लकी कूपन का आज लकी ड्रा आयोजित किया गया। लकी ड्रा का कूपन श्री सुनील सर्राफ, प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के करकमलो द्वारा निकाला गया। इस लकी ड्रा में बाइक के विजेता के रूप में सुषमा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई। वही लकी ड्रा में दूसरी विजेता पूजा कुमारी ने रिफ्रिजरेटर जीता, वहीं तीसरे विजेता के रूप में तीन विजेताओं की घोषणा की गई जिनमें मंजू सिंह, देशराज सिंह और सुषमा गुप्ता ने मोबाइल जीता।

लकी ड्रा सेल का आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर 2 से 21 अप्रैल 2023 के बीच किया गया था। इस दौरान हर 25 हजार रुपये की खरीदारी करने पर ग्राहकों को एक लकी ड्रा कूपन दिया गया था। राज्य के अलग अलग जिलों में स्थित शोरूम पर आयोजित इस लकी ड्रॉ सेल के ग्राहकों को मेगा ड्रा में कार और लकी ड्रा में सभी 7 शोरूम के एक लकी ग्राहक को बाइक समेत कई तरह के ईनाम जीतने का अवसर दिया गया था। इसी क्रम में आज ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के बलिया स्थित शोरूम पर लकी ड्रा का आयोजन किया गया था। गोरखपुर में आयोजित होने वाले मेगा ड्रा में सियाज़ कार के विजेता की नाम की घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेल्स के बलिया शोरूम के ओनर राहुल सर्राफ ने कहा, “हम लकी ड्रा के परिणामों की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं और हम लकी ड्रा के विजेता को बधाई देते हैं। इस ज्वेलरी फेस्टिवल सेल का आयोजन हमारे ग्राहकों के लिए फेस्टिव सीजन को उत्साहजनक और रोमांचक बनाने के लिए किया गया था। लकी ड्रा जैसे आयोजन हमारे ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम है। इसमें हमारे ग्राहकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और इसे वर्ष का सफलतम आयोजन बनाया। हमारे यहां लेटेस्ट डिजाइन की ज्वैलरी आकर्षक रेट्स पर उपलब्ध है। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स पर ग्राहकों के लिए ट्रेंड और ट्रेडिशन दोनों के अनुसार ज्वेलरी की डिज़ाइन उपलब्ध होती है और क्वालिटी ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। हम आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे और उम्मीद करते हैं कि हमारे सम्मानित ग्राहक आगे भी हमें इसी तरह का सहयोग और समर्थन देते रहेंगे।”

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago