Categories: बलिया

बाढ़ से प्रभावित सुरहा ताल किनारे बसे गांवों का सर्वे जल्द शुरु होगा, किसानों को मिलेगा मुआवजा

बलिया में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। सबसे ज्यादा प्रभावित सुरहा ताल किनारे के 30 गांव हुए। जहां किसानों के खेत-खलिहान उजड़ गए। अब ऐसे में अब कृषि विभाग ने किसानों की सुध ली है। जिला कृषि अधिकारी ने किसान संगठनों की मांग व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर बीमा एजेंसी के अधिकारियों को पत्र भेज कर इन गांवों का सर्वे करने को कहा है।जिन गांवों में सर्वे कराया जाएगा उनमें सुखपुरा, कैथवली, असेगा, मैरीटार, श्रीरामपुर, राजपुर, नरायनपुर, साहोडीह, जयंतीपार, सहपुरवा, शिवपुर, बसंतपुर, सलेमपुर, बजहां, सरयां, डुमरी, टघरौली, फुलवरिया, दिउली, बभनौली, मिड्ढा (बेरुआरबारी), शिवरामपुर, ब्रह्माईन, छोड़हर, बासदेवपुर, भीखपुर, श्रीपुर, सोनपुरा खुर्द, सोनपुरा कला, दुबौली शामिल हैं।बता दे कि बलिया में बाढ़ के पानी ने 100 से अधिक गांवों को अपनी चपेट में ले लिया था। गंगा का जलस्तर बढ़ा तो कटहल नाले के रास्ते खेतों में पानी घुस गया। यहां तक कि सुरहा ताल का जलस्तर बढ़ने से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में भी पानी भरा रहा।

गंगा का जलस्तर कम होने के बाद से ही कृषि विभाग व बीमा एजेंसी के अधिकारियों की संयुक्त टीम फसलों का सर्वे कर रही है। लेकिन सुरहा ताल के किनारे के गांवों में कोई सर्वे कार्य नहीं हो रहा था। ऐसे में किसान परेशान थे। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने जिलाअधिकारी को ज्ञापन देकर क्षतिपूर्ति देने की मांग की थी। किसान संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी डीएम से मुआवजे की मांग की थी। जिसके बाद डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र

भेज कर सुरहा ताल के किनारे स्थित गांवों की सूची भेजते हुए सर्वेयर के माध्यम से सर्वे कराने का अनुरोध किया है।वहीं जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि किसानों ने जिलाधिकारी को बताया था कि सुरहा ताल के किनारे स्थित खेतों की फसलें बड़े पैमाने पर बाढ़ से बर्बाद हुई हैं। डीएम के निर्देश पर बीमा एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय को इन गांवों का सर्वे के कराने के लिए पत्र भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago