बलिया को छोड़ अब सुरेंद्र सिंह को महाराष्ट्र की हुई चिं’ता, शि’वसे’ना को लेकर दिया वि’वादित ब’यान

बलिया डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र सिंह हैं तो बैरिया से विधायक लेकिन ऐसा लगता है कि अपने इलाके से कहीं ज्यादा चिंता इन्हें देश विदेश के मुद्दों की होती है. बलिया की तमाम परेशानियों को छोड़ ये देश भर के तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं और मीडिया की सुर्ख़ियों में भी बने रहते हैं. लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि आम तौर पर इनका बयान विवा’दास्पद ही रहता है.

हालाँकि इसकी वजह से इनकी लानत मलानत भी खूब होती है लेकिन जब नेशनल मीडिया में नाम चल जाये तो भला गलत सही आज के नेता कहाँ ही देखते हैं. बहरहाल, अब जब महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कवायद के बीच राष्ट्रपति शासन के ऐलान के बाद विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे ही डाली है. फिलहाल उनके बयानों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह शिवसेना पर किस कदर नाराज़ हैं.

उनका कहना है कि अब शिवसेना स्वर्गीय बाल ठाकरे वाली नहीं रह गयी है. इसके साथ साथ उन्होंने शिवसेना के हाई कमान को धोखेबाज़ करार दिया है. उन्होंने कहा है कि उद्धव ठाकरे ने जनता के विश्वास को तोडा है और उन्हें धोखा दिया है. उन्होंने कहा है कि आने वाले वक़्त में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा है कि शिवसेना अब शवसेना बन जाएगी. यह बात उन्होने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही है.

इस दौरान उन्होंने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना को अवसरवादी बता दिया. उन्होंने कहा है कि शिवसेना का पतन अब करीब आ गया है. उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र की जनता उन्हें माफ़ नहीं करने वाली है. आपको बता दें कि भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस तरह का बयान कोई पहली दफा नहीं दिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago