सड़क निर्माण के लिए अनशन पर बैठा बलिया का ये नौजवान, तबियत बिगड़ने के बाद पहुचे अधिकारी

बलिया डेस्क: बलिया की सड़कों का क्या हाल है, इस बात से तो कमोबेश हम सभी वाकिफ ही हैं. हर सड़क पर गड्ढों की कोई कमी नहीं है. इस वजह से तमाम दुर्घटनाएं भी लगातार होती रहती हैं, वहीँ जाम की स्थिति जो पैदा होती है वह अलग. अब इससे निजात दिलाने और मरम्मत की मांग को लेकर अनशन पर बैठे युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मसूद आलम अंसारी की तबियत सोमवार को बिगड़ गयी.

आपको बता दें कि मसूद आलम अंसारी रसड़ा के अमहर चट्टी पर अनशन पर अनशन पर बैठे हुए थे. मसूद आलम अंसारी माधोपुर चितामणिपुर मार्ग के साथ साथ अमहर चट्टी से जाम की तरफ जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति के विरोध में अनशन कर रहे हैं और उनकी मांग है कि इस रास्ते की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए. आपको बता दें कि दो किलोमीटर तक यह सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है जिस पर चलने का मतलब किसी बड़ी दुर्घटना को दावत देने जैसा है.


लेकिन जनता ने जिसे वोट देकर अपना नेता बनाया है, न तो उन्हें इस बात की फ़िक्र है और न ही प्रशासन को. जनता परेशान है लेकिन उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है. लेकिन मसूद आलम अंसारी अपनी मांग पर कायम हैं. उनकी मांग है कि माधोपुर बन टोला के प्राथमिक स्कूल से करीब करीब 400 मीटर की सड़क का निर्माण तत्काल कराया जाए. इस बात को लेकर उनका अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा.

हालंकि इस दौरान को तबियत भी बिगड़ गयी लेकिन अपनी मांग के साथ वह अनशन पर बैठे ही रहे.हालाँकि आपको बता दें कि अनशन कर रहे मसूद आलम अंसारी से मुलाकात करने नायब तहसीलदार और राजस्व कर्मियों की टीम भी वहां पहुंची और लम्बी बात चीत के बाद भी इसका कोई नतीजा नहीं निकला. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह और सूर्यकांत यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

15 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

15 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

15 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

15 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

15 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

17 hours ago