बलिया- इस बार टैग लगे बछ़डों के श’व मिले,मौ’त की वजह भी पता चल गई, अफसरों की हुई बोलती बंद

नगरा ब्लाक के रघुनाथपुर में बछड़ो के म’रने का सिलसिला कमोबेश जारी है। मंगलवार की सुबह टैग लगे चार बछड़ों की मौ’त ने एक बारफिर ऐसी घट’नाओं पर अफसरों की बोलती बंद कर दी है। हालाँकि मौके पर पशु पालन विभाग की पहुंची टीम देखरेख करते हुए मिली, लेकिन पंचायत विभाग के किसी कर्मचारी ने वहां पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। संयुक्त सचिव के दौरे के बाद भी बछड़ों की मौ’त का सिलसिला जारी है।

खबर है कि नगरा ब्लाक के रघुनाथपुर में पशु आश्रय स्थल में मंगलवार की सुबह 3 बछड़ो के श’व मिले। मौत की सूचना पर पशुपालन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और बाकी पशुओं का इलाज शुरू हुआ। आपको बता दें कि करीब एक महीने पहले भी इसी पशु आश्रय स्थल के आधा दर्जन पशुओं के श’व नगरा रसड़ा मुख्य मार्ग पर फेंके हुए मिले थे।

लेकिन उस दौरान पूरे प्रशासनिक अमले ने मिले श’वों को पशु आश्रय स्थल का मानने से साफ़ इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन बछड़ो के ऊपर टैग नहीं लगे हुए थे। हालांकि मामला सामने आने के बाद पशुपालन विभाग के संयुक्त सचिव पशु आश्रय स्थल पर मौ’त की जांच करने पहुंचे थे। मौके पर पशु आश्रय स्थल पर जहां चारा नहीं मिला, वहीं बछड़ो को खाने के लिए बनाया गया नाद चरण गोबर से पटी थी जो पंचायत विभाग के दावों की पोल खोल रही थी।

पशुपालन विभाग की टीम का कहना है कि पुवाल जह’रीला हो गया है। इसलिए बछड़ो की मौ’त हो रही है। बहरहाल, अब जब एक बार फिर ऐसा मामला सामने आ चुका है और इस बार टैग लगे चार बछड़ों का शव मिला है, तो अब बार बार ऐसी घटना से पल्ला झाड़ने वाले अफसरों की बोलती बंद कर दी है। वहीँ तमाम तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago