Categories: बलिया

बलिया आते ही बर्निंंग ट्रेन बनी सूरत-छपरा एक्सप्रेस, यात्री ने कूदकर बचाई जान

मऊ से बलिया आ रही सूरत-छपरा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में अचानक आग लग गई। अचानक लगी आग को देखकर बोगी में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग की लपटों को देखकर रतनपुरा के बाद मऊ बलिया रेलखंड के कटियारी रेलवे क्रासिंग के समीप ड्राइवर ने ट्रेन को अचानक को रोक दिया। इसके बाद यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसा शनिवार की शाम लगभग 5 बजे के आसपास का है। सूरत-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में पहिया में घर्षण के कारण आग लगते ही इंजन के पास के दूसरे पैसेंजर बोगी में धुआं भरने लगा। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि ट्रेन चालक व गार्ड ने सूझ-बूझ से काम लिया। आग बुझाने के बाद लगभग 45 मिनट विलंब से ट्रेन रसड़ा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो सकी। हालांकि इस हादसे से ने ट्रेन के परिचालन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।

जानकारी के मुताबिक सूरत-छपरा एक्सप्रेस डाउन 19045 सूरत से चलकर छपरा के लिए जा रही थी। ट्रेन रतनपुरा रेलवे स्टेशन से चली और कटियारी रेलवे क्रासिंग समीप जैसे ही पहुंची तो इसके इंजन से सटे दूसरी जनरल बोगी नम्बर 2023720 के पहिये में काफी घर्षण के कारण आग की चिंगारी निकलने लगा और इसका धुंआ यात्री बोगी में भरने लगा। चालक व गार्ड ने सूझ-बूझ से ट्रेन को तत्काल रोक दिया। इस दौरान बोगी में तेजी धुआं उठने लगा। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्री राजकुमार औरव शिवम ने बताया कि जनरल बोगी में अचानक धुंआ निकलने से यात्रियों में भगदड़ मच गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago