उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव का रास्ता होगा साफ, आज होनी है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश सरकार का पक्ष रखने के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ अन्य अधिकारियों की टीम नई दिल्ली में पहले से मौजूद हैं।

बता दें कि राज्य सरकार ने निकाय चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण तय करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया था। इस आयोग की रिपोर्ट के सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिस किया। इसी रिपोर्ट के आधार पर सुनवाई होनी है।बदल सकता है सीटों का आरक्षण-

आयोग ने रिपोर्ट के साथ आरक्षण प्रक्रिया को पुख्ता बनाने के लिए कानून में बदलाव की भी सिफारिश की है। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर अगर निर्णय आया तो सीटों के आरक्षण में बड़ा उलट फेर होगा। मेयर से लेकर अध्यक्ष पद की सीटों पर बदलाव हो सकता है। कई सीटें ओबीसी आरक्षित हो सकती हैं। ऐसे में सामान्य जाति के उम्मीदवारों को निराशा हाथ लग सकती है।

आज अनुमति मिल गई तो अप्रैल के अंत तक हो सकते हैं निकाय चुनाव-

आज सुनवाई में नगर विकास विभाग चुनाव कराने की अनुमति मांगेगा। अगर सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दे दी तो मेयर और अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पिछड़े वर्ग को पूरा 27 फीसदी आरक्षण मिलेगा और प्रदेश में अप्रैल के अंत तक निकाय चुनाव हो सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago