Categories: बलिया

बलिया के सुधांशु ने पहले प्रयास में पास की SSC CGL की परीक्षा

बलिया के सुधांशु पाठक ने अपने पहले ही प्रयास में SSC CGL में ऑल इंडिया 136वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे नगर में खुशी का माहौल है।

सुधांशु पंदह ब्लॉक के विसुनपुरा के रहने वाले हैं। सुधांशु के पिता जटाशंकर पाठक एक साधारण किसान हैं। कृषि ही उनकी आय का जरिया है जबकि माता सत्या पाठक गृहणी हैं।इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुपर ट्वेंटी एकेडमी सुखपुरा से प्राप्त करने के बाद सुधांशु ने टीडी कालेज से सांख्यिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने दिल्ली चले गए।

उन्होंने मेहनत की और पहले ही प्रयास में परीक्षा में सफल हो गए। अब वे रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के अधीन सांख्यिकी जांचकर्ता ऑफिसर के रूप में अपनी सेवा देंगे। सुधांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। जीवन में बेहतर करने के रास्ते में बाधाएं आती हैं, मगर जीत उसी की होती है जो परेशानियों को पार करके लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत करता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago