बलिया को बड़ी सौगात मिली है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से शासन ने 304 लाख रुपये की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। ये तीनों परियोजनाओं बलिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
इन तीनों परियोजनाओं में विकास खंड बांसडीह में वीर कुंवर सिंह के नाम पर शहीद स्मारक का निर्माण और पराशर मुनि आश्रम और बैरिया के मिल्कीपुर स्थित महाराज बाबा के स्थान के पर्यटन विकास व सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिली है। वीर कुंवर सिंह के शहीद स्मारक के निर्माण में 86.57 लाख की लागत आएगी, फिलहाल 40 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
योजनाओं के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया है। उम्मीद की जा रही है कि बजट मिलने के बाद तीनों विकास कार्यों पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि शासन ने तीनों कार्यों को मंजूरी देकर जनपद में विकास को बढ़ावा देने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। महान सेनानी वीर कुंवर सिंह का भव्य स्मारक बनाना मेरी प्राथमिकता में था। पराशर मुनि का आश्रम व महाराज बाबा के स्थान के कायाकल्प से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। कहा कि जिले के विकास को लेकर जो भी वादे किए गए हैं उसे पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…