Categories: बलिया

बलिया में तैनात उपनिरीक्षक का अचानक निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

बलिया में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव का अचानक निधन हो गया। उनके निधन की ख़बर लगते ही पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिसकर्मियों ने दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि दी और राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

बताया जा रहा है कि योगेंद्र यादव की ड्यूटी के दौरान अचानक से तबीयत खराब हो गई, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई और पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी थे, उनके निधन के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 months ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 months ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

5 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

5 months ago