Categories: बलिया

बलिया में रेल सिग्नल यंत्र से छेड़छाड़, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

बलिया में रेवती रेलवे स्टेशन पर रेलवे के सिग्नल यंत्र के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वाराणसी-बलिया-छपरा रेल प्रखंड स्थित रेवती रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के साथ छेड़छाड़ की गई है।

ट्रेन चालक ने बताया कि फर्रुखाबाद से बिहार के छपरा जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस बुधवार सुबह रेवती रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन जब सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के लिए तैयार हुई तो पूर्वी सिग्नल हरा नहीं हुआ। ट्रेन चालक ने इसे लेकर स्टेशन मास्टर से सम्पर्क किया तो पता चला कि उनकी तरफ से सिग्नल को हरा करने की औपचारिकता पूरी की जा चुकी है। बाद में पता चला कि सिग्नल यंत्र में कपड़ा ठूंसा गया था। ट्रेन चालक ने अपने सहकर्मी को भेजकर कपड़े को निकलवाया, तब जाकर सिग्नल हरा हुआ और ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

रेलवे सुरक्षा बल के बलिया थाना प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि इस मामले में रेलवे के यातायात निरीक्षक संजय सिंह की तहरीर पर बुधवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छेड़छाड़ की वजह से ट्रेन तकरीबन पांच मिनट तक खड़ी रही। वाराणसी-बलिया-छपरा रेल प्रखंड पर पिछले डेढ़ माह के अंदर रेलवे से जुड़े साजोसामान से छेड़छाड़ की यह दूसरी घटना है।

इसके पूर्व, इसी रेल प्रखंड पर बकुलहा-मांझी रेलवे स्टेशन के बीच गत 29 सितम्बर को रेल पटरी पर पत्थर मिलने और लखनऊ से छपरा जा रही लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के कैटल गार्ड से पत्थर के टकराने का मामला सामने आया था। इस मामले में बैरिया थाना में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago