बलिया – सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी है कि योगी सरकार से बर्खास्त सुहेलदेव भरतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन अटकलों पर सुभासपा के अध्यक्ष विराम लगाने की कोशिश की है। उन्होंने इस खबर को अफवाह बताया।
राजभर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके तीनों विधायक पूरी चट्टान की तरह सुभासपा के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग संघर्षों के साथी हैं। बीजेपी कितना भी कोशिश कर ले उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।
उधर कुशीनगर से रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने भी राजभर और पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए कहा, ” दलितों, पिछड़ो, गरीबों के हक अधिकार के लिए लड़ने वाले राजभर जी एक महान व्यक्ति हैं, जिसके नेतृत्व में मुझे काम करने का सौभाग्य मिला है। हम गुलामी पसंद नहीं करते बीजेपी हम लोगों से गुलामी कराना चाहती है। हम सब सुभासपा के साथ पूरा दम खम के साथ खड़े हैं। कभी नहीं छोडूंगा दल का साथ।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…