Categories: Uncategorized

बलिया में मतगणना के दिन डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, इस रूट पर जाने से बचे !

बलिया- मतगणना के दिन को लेकर प्रशासन ने खास खाका तैयार किया है। 23 मई को बलिया सलेमपुर और घोसी लोकसभा सीट की मतगणना बलिया में ही होनी है जिसे देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।

इस दौरान बलिया मोड़ से डाडी चट्टी के बीच रूट डायवर्ट रहेगा।  वहीँ मऊ से गोरखपुर या कोपागंज दोहरीघाट जाने के लिए बलिया मोड़ से रुट बंद रहेगा। इस रुट पर जाने वालों को मतलूबपुर मोड़ या फिर अदरी मोड़ होकर जाना होगा।

इसमें आजगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन मतलूबपुर मोड़ से बाईपास पकड़कर डाडी चट्टी, कोपागंज होते हुए दोहरीघाट जा सकेंगे। मऊ से चलने वाले वाहन अदरी मोड़ होकर कोपागंज या फिर घोसी निकलेंगे।

मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही जिले के चारों सर्किल के क्षेत्राधिकारी 11 एसओ और 500 एसआई तथा सिपाहियों की तैनाती रहेगी।

एएसपी के अनुसार मतगणना के दिन सुरक्षा के दृष्टि से जिले के चारों सर्किल के क्षेत्राधिकारी के साथ 11 थानाध्यक्ष मय हमराही और एक एक कंपनी पीएसी और पैरामिलेट्री के जवान तैनात रहेंगे।

पांच सौ उपनिरीक्षक और सिपाहियों भी तैनात किए जाएंगे। मंडी परिसर में जाने के लिए मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा।

मोबाइल के साथ अन्य किसी भी प्रकार की डिवाईस और बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खाने पीने के सामान भी प्रतिबंधित रहेंगे। बताया गया है कि खाना आदि ले जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी राजनैतिक दलों को सिर्फ इजाजत दे सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago