Categories: बलिया

बलिया-छात्रों ने JNCU प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

बलिया। जनपद के विभिन्न कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर जननायक चंद्रशेखर विवि प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। और कुलपति का घेराव किया। साथ ही मांगे पूरी न होने पर लड़ाई को बड़ा रूप देने की चेतावनी दी।

छात्रों ने अपनी प्रमुख मांगों में लगातार सभी छात्रों को किसी विषय में फेल कर देना, बैक परीक्षा के बाद भी छात्रों के रिजल्ट में सुधार न होना, परीक्षा की तिथि आने के बाद भी छात्रों का प्रवेश पत्र न आना जैसी मांगों को रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
टीडी कॉलेज के छात्र संघ महामंत्री अमित सिंह ‘छोटू’ ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से ही छात्रों में खुशी की जगह हताशा और निराशा की भावना उत्पन्न हो रही। कुंवर सिंह कॉलेज के पूर्व महामंत्री प्रशांत पांडे ‘रिंशु’ ने बताया कि विश्वविद्यालय और कुलपति के प्रति छात्रों की विश्वसनीयता समाप्त हो रही है।

अगर प्रशासन ने मांगों पर तुरंत विचार कर कार्रवाई नहीं की तो विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए छात्र बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान मुख्य रूप से अभिनव सिंह ‘चंचल’, सौरभ सहयोगी, हिमांशु सिंह, अनीश किशन,ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अमर कुमार, हेमंत, मौरिश, मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago