बलिया में एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जहां युवक के साथ 6 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। उसे जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में अब युवक ने कार्रवाई की मांग की है।
युवक का नाम अमरजीत चौहान है, जिन्होंने इस मामले में शिकायती आवेदन दिया। शिकायती पत्र में अमरजीत ने बताया कि मैं ग्राम कोदा गालिब पट्टी उर्फ भाऊपुर थाना नगरा के निवासी हूँ और बलिया, 33/11 के० वी० विद्युत उपकेन्द्र तुर्की दौलतपुर पर संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत हैं।
इसके बाद जब युवक ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर जा रहा था तो रास्ते में रनऊपुर गांव के बाहर सुनसान जगह पर उपरोक्त व्यक्ति और अन्य 6 व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया।
प्रार्थी को बुरी तरह मारने के साथ धारदार हथियार से जान से मारने की कोशिश की। प्रार्थी के गले को चैन व अंगुठी छीन ली गई। ऐसे में अब युवक ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…