बलिया में सम्पन्न हुआ छात्रसंघ चुना’व, जानें किसने फ़हराया परचम

बलिया : बलिया के सात महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव क’ड़ी सु’रक्षा के बीच रविवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। इस चुनाव की सबसे ख़ास बात ये रही कि भारी बा’रिश भी मतदातों के मनोबल को तो’ड़ने में नाकाम रही। लगातार बारिश के बावजूद मतदाताओं ने भीगते और कां’पते हुए अपने नेताओं को वोट किया। मतगणना के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई।

वोट मांगते उमीदवार

गौरतलब है की मतदान सुबह नौ बजे से शुरु होकर दोपहर दो बजे तक चला। जिसके बाद तीन बजे से मगतणना शुरु की गई। मतदान के शुरु होने से लेकर प्रत्याशियों की जीत की घोषणा तक भारी बारिश के बावजूद चौराहों पर प्रत्याशियों के समर्थक जमे रहे। भीड़ को देखते हुए जीते हुए प्रत्याशियों को शपथ दिलाने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें घर छोड़ा गया।

किस कॉलेज में कितने प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरे? टीडी कॉलेज में नौ पदों पर 26 प्रत्याशी, कुंवर सिंह में पांच पदों पर नौ प्रत्याशी, सतीशचंद्र कालेज में आठ पदों पर 22 प्रत्याशी, कमलादेवी बाजोरिया डिग्री कालेज दुबहर में चार पदों के लिए सात प्रत्याशी, बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम में पांच पदों पर नौ प्रत्याशी, मथुरा महाविद्यालय रसड़ा में तीन पदों पर आठ प्रत्याशी, श्री सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज में चार पदों पर दस प्रत्याशी मैदान में थे।

खुशियाँ मानते हुए छात्र

किस कॉलेज से किन प्रत्याशी ने अध्यक्ष और महामंत्री पद पर बाज़ी मारी? शहर के टीडी कालेज में दीपक सिंह अध्यक्ष और अमित कुमार सिंह महामंत्री चुने गए। वहीं कुंवर सिंह महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर विशाल कुमार यादव व महामंत्री पर कृष्णा कुमार निर्वाचित हुए। सतीशचन्द्र कालेज में अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार यादव व महामंत्री के लिए अभिषेक सिंह को चुना गया। कमलादेवी बाजोरिया डिग्री कालेज दुबहर में उज्ज्वल ने अध्यक्ष पद पर बाज़ी मारी तो शशिकांत निर्विरोध महामंत्री बन गए। बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम में अध्यक्ष पद पर अनिकेत कुमार साहनी और महामंत्री पद पर अंगद कुमार निर्वाचित हुए। मथुरा महाविद्यालय रसड़ा की बात करें तो यहां आंनद यादव ने अध्यक्ष पद पर बाज़ी मारी और महामंत्री पद के लिए उश्वर दयाल को चुना गया। वहीं श्री सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज में अध्यक्ष पद पर हिमांशु सिंह और महामंत्री पद पर रंजन गुप्त ने जीत का परचम लहराया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago