बलिया में डू’ब गया ज़िला जे’ल, क़ै’दियों की हुई ऐसी हा’लत, भेजे गए आज़मगढ़

बलिया में बा’रिश का कहर जारी है। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने बलियावासियों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश का पानी घरों से लेकर कई अहम कार्यालयों की बिल्डिंग तक में घुस गया है। बारिश के इस कहर से ज़िला जेल भी अछूता नहीं है। इससे जे’ल की कई बैरक जल’मग्न हो गई हैं। जेल में पानी के भरने से बंदियों के साथ-साथ जेल में ड्यूटी करने वाले सि’पाहियों की सु’रक्षा भी ख’तरे में आ गई है।

इसे देखते हुए रविवार को 45 महिलाओं समेत 500 बंदियों को पुलिस की एक टीम की निगरानी में आजमगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि जेल में जिस वक्त पानी भरा उस वक्त जेल में 900 कैदी थे। जबकि इस जेल की क्षमता सिर्फ 350 कैदियों की है। बताया जा रहा है कि जब जेल में पानी भरा तो पहले इसे पंपिग सेट से निकालने की कोशिश की गई। लेकिन इससे पानी कम करने में कोई ख़ास कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद स्थिति को देखते हुए करीब 500 कैदियों को आज़मगढ़ जेल में शिफ्ट करने का फैसला किया गया।

जानकारी के मुताबिक, इन कैदियों को आजमगढ़ जेल भेजने का काम दोपहर बाद शुरू किया गया। इन कैदियों को बसों से कड़ी सुरक्षा के बीच शिफ्ट किया गया। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। जेल प्रशासन से जब कैदियों की शिफ्टिंग के बारे में पूछा गया तो एक अधिकारी ने बताया कि जलजमाव कम नहीं होने के चलते बंदियो को शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रही है। बारिश की वजह से ज़िले के कई इलाकों में जलभराव है। जिसके चलते इलाके के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों से लेकर कई अहम कार्यालयों की बिल्डिंग जलमग्न हो गई हैं। हालात को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के आदेश भी दिए गए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago