Categories: बलिया

बलिया के चंद्रशेखर विवि में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन, हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय की छात्रा ने जीते 3 पदक

बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय की एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी दीक्षा ने इतिहास रचा। उन्होंने अलग अलग दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और तीन पदक हासिल किए।

दीक्षा ने 21 किलोमीटर की रेस में द्वितीय स्थान, 3 किलोमीटर की रेस में द्वितीय स्थान एवं 5 किलोमीटर की रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के संयोजक प्रोफेसर फुल बदन सिंह द्वारा छात्रा को इस उपलब्धि पर दो रजत पदक एवं एक कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के प्रबंधक प्रो० धर्मात्मा नंद, तुषार नंद एवं प्राचार्य अभय श्रीवास्तव के साथ साथ पूरे महाविद्यालय परिवार की तरफ से भी इस खिलाड़ी छात्रा को ढेरों बधाइयां दी गई तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago