कार्तिक पूर्णिमा स्नान- आज शहर में प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान महापर्व पर मंगलवार को दोपहर बाद तक शहर में बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। माल्देपुर, बहादुरपुर, तीखमपुर, पिपरा डाला और निरालानगर से शहर व शहर से श्रीरामपुर तक वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। आपातकालीन वाहनों जैसे एंबुलेन्स, फायर टेंडर व विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को छूट रहेगी।

बैरिया की तरफ से आने वाले वाहनों को दुबहड़ थाने के पास रोका जाएगा। नरही व फेफना की तरफ जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ होते हुए सहतवार, बांसडीह सुखपुरा व गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से जाएंगे। रेवती सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले वाहनों को बांसडीहरोड के पास रोका जाएगा। नरही रसड़ा व फेफना के लिए सुखपुरा व गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए जाना होगा। सिकंदरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जाएगा।सिकंदरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़, हल्दी, बैरिया जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे। रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले वाहनों को फेफना तिराहा के पास रोका जाएगा। बैरिया की तरफ जाने वाले वाहन गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा ) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे। गड़वार की तरफ से आने वाले वाहनों को अगरसंडा के पास रोका जाएगा। वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा ) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago