Categories: बलिया

बलिया में छात्र संघ चुनाव के लिए शुरू हुआ आमरण अनशन, क्या होगा परिणाम?

बलिया एक बार फिर बड़े आंदोलन के मुहाने पर खड़ा हो गया है। सोमवार यानी आज जिले में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर छात्र नेता आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। छात्र नेताओं की मांग है कि छात्र संघ चुनाव की तारीख जल्द घोषित की जाए। आरोप लगाया जा रहा है कि जिला प्रशासन की मंशा छात्र संघ चुनाव कराने की नहीं है।

बलिया के श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज (टीडी कॉलेज) में छात्र नेता रोशन सिंह, अमरेश यादव, सूरज शर्मा, हिमांशु पाठक और सचिन कुमार आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र नेताओं का गुट धरना भी दे रहा है। जिला प्रशासन को चेतावनी दी जा रही है कि अगर चुनाव की तिथि जल्द घोषित नहीं की गई तो आंदोलन का स्वरूप बेहद व्यापक हो जाएगा।

छात्र नेताओं ने कहा है कि “एक लंबे वक्त से जिला प्रशासन को पत्र दिया जा रहा है। छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन की मंशा चुनाव कराने की नहीं है। लेकिन जब तक चुनाव नहीं होगा हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

बता दें कि बलिया में पिछले दो सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। वजह कोरोना महामारी थी। संक्रमण के खतरे को देखते हुए छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए। लेकिन अब स्थिति सामान्य हो जाने पर भी चुनाव को टाल-मटोल देखने को मिल रहा है। छात्र नेता टीडी कॉलेज में धरना-प्रदर्शन करने से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर हल्ला बोल तक कर चुके हैं। लेकिन जिला प्रशासन का अड़ियल रवैया जारी है।

जिला प्रशासन ने अब तक छात्र संघ चुनाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बीते दिनों बलिया के जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ी संख्या में छात्र नेता इकट्ठा हुए थे। जिलाधिकारी कार्यालय को इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा गया था। लेकिन इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली।

आज छात्र संघ चुनाव को लेकर शुरू हुए आमरण अनशन के दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नितेश यादव, महामंत्री अमित सिंह, रोशन सिंह, हिमांशु सिंह, अभिनव सिंह, सूरज यादव, अमरेश यादव, आकाश सिंह, तेज प्रताप सिंह, आलोक कुमार भारती, मनु कुमार, प्रवीण कुमार सिंह समेत कई छात्र नेता मौजूद रहे।

Akash Kumar

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago