Categories: बलिया

बलिया में छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन, CMO का पुतला जलाया

बलिया के सुखपुरा चौराहा पर छात्र नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और बलिया CMO डॉक्टर विजय पति द्विवेदी का पुतला जलाकर विरोध जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, इस दौरान छात्रों की से जमकर नोंकझोंक भी हुई।

गौरतलब है कि बलिया में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बदहाल है। स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण में सुधार के आदेश के बावजूद भी स्थिति सुधर नहीं रही हैं। इससे आम जनता परेशान हैं, उन्हें बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। बांसडीह के अस्पताल में जब उपमुख्यमंत्री का निरीक्षण हुआ था, तब भी कई खामियां सामने आई थीं, जिनमें सीएमओ डॉ. विजय पति द्विवेदी का नाम शामिल था। इसके चलते ही छात्र नेताओं ने आज प्रदर्शन किया।

छात्र नेता अमित सिंह ने बताया कि सुखपुरा की आबादी करीब एक लाख है, लेकिन यहां बना अस्पताल कई वर्षों से बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से कई बार मुलाकात हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसी के विरोध में छात्रों ने दशहरे के दिन सीएमओ का रावण रूपी पुतला जलाकर अपना गुस्सा प्रकट किया। जब छात्र नेता सीएमओ का पुतला फूंक रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, इसमें दिख रहा है कि पुलिस छात्र नेताओं के साथ बहस तो कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ पुतले पर भी लाठियां बरसाते हुए नजर आ रही है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि पुलिस पुतले को बचा रही थी या खुद ही पुतले को नुकसान पहुंचाने में लगी थी।

इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रशांत पांडेय ‘रिंशू’, सिंटू यादव, अमित सिंह, आशीष मिश्रा, अंकित, विक्की, रोहित सिंह, आशीष सिंह, चुनमुन यादव, गोलू ओझा, सुधीर, अविनाश, अभिमन्यु शुक्ला सहित कई अन्य युवा छात्र शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago